सरसों की खेती का सरल तरीका सीख कर किसान भाई अच्छी पैदावार ले सकते हैं।
आज की पोस्ट में हम जानकारी देंगे कि किसान भाई अपने खेत में सरसों की खेती कैसे करें, सरसों की खेती का तरीका, सरसों की बुवाई का समय, सरसों का साग, भारत के पंजाब प्रांत का तथा पंजाबियों का विश्वप्रसिद्ध व्यंजन मक्के की रोटी सरसों का साग आदि की विस्तार से जानकारी देंगे। भारत में रवि की प्रमुख फसलों में सरसों का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। सरसों एक प्रमुख तिलहनी फसल है, सरसों का भारत की कृषि और अर्थव्यवस्था में प्रमुख स्थान है। सरसों को लाही भी कहा जाता है। वर्तमान समय में भारत में सरसों की खेती अत्यंत ही लोकप्रिय होती जा रही है। भारत सरकार भी सरसों की खेती को बहुत बढ़ावा दे रही है, इसकी प्रमुख वजह भारत में खाद्य तेलों का भारी मात्रा में आयात करना है। भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि भारत खाद्य तेलों में भी आत्मनिर्भर बने, जिसके कारण खेती में तिलहनी फसलों जैसे सरसों के उत्पादन में बढ़ोतरी, सूरजमुखी के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम भी सामने आ रहा है तथा प्रतिवर्ष भारत तिलहनी फसलों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ता जा रहा है...