राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने जबरदस्त तथा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया | India's tremendous and historic performance in the commonwealth games

शानदार, जबरदस्त l भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए  बर्मिंघम, इंग्लैंड में खेले जा रहे 22 में राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रचते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया। भारत की भी हो गई बल्ले बल्ले




राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन | strong performance of Indian players in commonwealth games

 आज का खेल समाचार के अनुसार आज का खेल में भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत की  झोली मैडलों से भर गई तथा भारत के झोली में कुल 61 पदक आए जिनमें 22 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक तथा 23 कांस्य पदक आए। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का इतना शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बर्मिंघम में तिरंगे की धूम हो गई तथा भारतीय खिलाड़ियों की जय जय कार हो गई। हालांकि पिछले राष्ट्रमंडल खेल जोकि गोल्ड कोस्ट में हुए थे, में भारत ने 66 पदक जीते थे। लेकिन इस बार उक्त खेलों में निशानेबाजी स्पर्धा नहीं थी, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक सहित 15 पदक जीते थे। इसके बावजूद इस बार भारत का प्रदर्शन जबरदस्त था।खिलाड़ियों ने health is wealth को ध्यान रखते हुए अपनी सेहत बनाने पर भी ध्यान केन्द्रित किया था, जिसके सुखद परिणाम भी सामने आये और भारतवंशियो के चेहरे ख़ुशी से दमक उठे! भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार राष्ट्रमंडल खेलो में भाग लेने से पूर्व जबरदस्त तैयारी की थी भारत सरकार ने भी देश में खेलो को बढावा देने के लिए कई प्रयास किये थे तथा खेलों के लिए बजट में वृद्धि भी की थी। भारत सरकार के खेलो इंडिया खेलो अभियान से प्रेेेरित होकर बच्चों मेंं यह भावना उत्पन्न हो रही है कि कोई गेम खेलो। खेलों का महत्व बच्चों को समझ में आ रहा है। 




भारतीय खिलाड़ियों का स्वर्णिम अभियान खेल के अंतिम तथा 11 दिन भी जारी रहा तथा भारत के खाते में सोमवार को चार स्वर्ण पदक सहित 6 पदक आए। टेबल टेनिस के अति अनुभवी भारतीय दल के खिलाड़ी शरद कमल ने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपना यादगार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर बैडमिंटन में भारत की महान खिलाड़ियों में शुमार पी वी संधू और और 20 साल के लक्ष्य सेन के अलावा सात्विक साईं राज रेंकी रेडी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने एक के बाद एक जबरदस्त प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण पदक दिलाएं।


वही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। अपने बयान में उन्होंने कहा की शरद का स्वर्ण भारत के खेल के इतिहास में बेहद खास रूप में दर्ज होगा। शरद ने धैर्य की शक्ति को दर्शाया है । वही पी वी सिंधु को तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने चैंपियनो की चैंपियन बताया है तथा उनके समर्पण और प्रतिबद्धता को बड़ी प्रेरक देने वाला बताया है। सभी भारतीय खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी है।

राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास | history of commonwealth games




राष्ट्रमंडल खेलों को कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से भी पुकारा जाता है। कामनवेल्थ गेम को एक मुख्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के रूप में देखा जाता है तथा अंतरराष्ट्रीय बहू खेल प्रतियोगिता में ओलंपिक गेम के बाद दूसरे नंबर पर माना जाता है। राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन प्रथम बार वर्ष 1930 में कनाडा के शहर हैमिल्टन में हुआ था। प्रथम बार के संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम में विश्व के 11 देशों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने 6 खेलों की 59 प्रतियोगिता में अपने खेल का दमखम दिखाया था। इस बहू खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर साल 4 साल के बाद होता है, अपवाद के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था। वर्ष 1998 में हुए कुआलालंपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में प्रथम बार हॉकी और नेट वाल जैसे खेलों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।




 राष्ट्रमंडल खेल को सन 1974 तक ब्रिटिश कामनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना जाता था। यह समूचे विश्व का प्रथम बहु खेल कार्यक्रम है जो पुरुषों और महिलाओं के पदक की समान संख्या को शामिल करता है। कॉमनवेल्थ गेम अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल होते हैं तथा इन खेलों को फ्रेंडली गेम्स के तौर पर भी देखा जाता रहा है।


खेलों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर :

 प्रश्न : भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर : भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस को 29 अगस्त को मनाया जाता है।


प्रश्न : भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

उत्तर : भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।


प्रश्न : भारत सरकार में खेल मंत्री कौन है?

उत्तर : भारत के वर्तमान खेल मंत्री का नाम श्री अनुराग सिंह ठाकुर है।


प्रश्न : होली खेले रघुवीरा गाना कौन सी फिल्म का है?

उत्तर : होली खेले रघुवीरा गाना बागवान पिक्चर का है।

प्रश्न : बच्चों का खेल कौन सा होता है ?

उत्तर : बच्चों का खेल मुख्य तौर पर, बंदर का खेल, बंदर बंदरिया का खेल, खेल खिलौना का खेल, मदारी का खेल आदि होते हैं। लेकिन बाद में जीवन में सबसे बड़ा खेला तो किस्मत का खेल होता है।

प्रश्न : भारत में बनी फिल्म खतरों के खिलाड़ी  में मुख्य भूमिका किस अभिनेता ने निभाई है?

उत्तर : खतरों के खिलाड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है।


प्रश्न : भारत में बनी फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में मुख्य भूमिका निभाने वाले विजेता का नाम क्या है?

उत्तर : भारत में ब्लू फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में मुख्य भूमिकाएं भारतीय अभिनेताओं अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने निभाई है।


प्रश्न : हॉकी में कितने खिलाड़ी होते हैं?

उत्तर : हॉकी की एक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं।

प्रश्न : सट्टा खेल कौन खेलता है?

उत्तर : सट्टा खेल सट्टेबाज और जुआरी खेलते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें